उन्नाव, फरवरी 1 -- हिलौली। ब्लॉक हिलौली की ग्राम पंचायत लउवा केदारनाथ खेड़ा में चल रही जय श्रीबालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को गौरी और मदाखेड़ा रायबरेली के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मदाखेड़ा ने गौरी को हारकर फाइनल ट्राफी अपने नाम की। मदाखेड़ा रायबरेली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का का फैसला किया। टीम ने15 ओवर में 123 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरी की टीम 77 रन पर ही सिमट गई। मदाखेड़ा रायबरेली ने 46 रनों से फ़ाइनल ट्राफी अपने नाम किया। कार्यक्रम में पहुंचे संतोष सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। रामनरेश गौतम ने दोनों टीमो को चांदी का प्रतीक चिन्ह भेंट की। समाजसेवी गंगासागर यादव की ओर से तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर रमेश तिवारी, सुरेश साहू, मनोज गौतम, राम प्रताप यादव, रिंक...