मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर। झारखंड के जामताड़ा को साइबर ठग का गढ़ माना जाता है। इन ठग गिरोह के सदस्य दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य स्थानों से साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। उसके बाद वहां से रफू चक्कर हो जाते हैं। जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस और वह पकड़े ना सके। एसपी ने मंगलवार को जिस अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग का खुलासा कर आठ सदस्यों को पकड़ा है। उनके तार जामताड़ा गिरोह से जुड़े हैं। लालगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद अनारुल मोबाइल चोर गिरोह का सरगना है। वह अपने सदस्यों के साथ हैदराबाद, दिल्ली समेत अन्य स्थानों से मोबाइल चुराकर एकत्रित करता है। रेकी करने के लिए बाइक का प्रयोग करते हैं। चोरी के मोबाइल एकत्रित कर उसे बिहार के दो सरगना को बेच देते। बिहार का सरगना इन मोबाइल के मदर बोर्ड-मेमोरी कार्ड निकालकर जाम...