जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- जमशेदपुर। जिला में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक के लिए अनुबंध पर चार चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति होगी क्योंकि, जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक खोलने का आदेश राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय से आया है। चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल 09 जनवरी को इंटरव्यू आयोजित करेंगे। मालूम हो कि, जिला में अटल मोहल्ला क्लीनिक और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए अनुबंध पर चिकित्सकों की नियुक्ति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...