बरेली, फरवरी 2 -- बरेली। मदर्स पब्लिक स्कूल की बरेली शाखा में रविवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। कक्षा 11 के छात्रों ने तिलक लगा, मिठाई खिलाकर सीनियर छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधक राजेश यादव व प्रधानाचार्य आईपीएस चौहान ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंख्ला में स्वागत गीत, नृत्य, हास्य नाटिका व भावपूर्ण गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.