कानपुर, मई 10 -- कानपुर। किड्स वर्ल्ड स्कूल कोयला नगर में मदर्स डे के मौके पर कई स्कूली बच्चों की माताएं पहुंची। कार्यक्रम में शिरकत की तो बच्चों ने माताों का पांव छूकर आभार जताया। दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। बच्चों ने माताओं के सम्मान में गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संजीव बेरी ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है। अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। यहां शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बच्चे रहे। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि गोयल यह भी पढ़ें- सुपौल : बच्चों ने अभिनय से जीवंत की मां की ममता-त्याग यह भी पढ़ें- नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...