हाथरस, मई 10 -- सादाबाद। नगर एवं आसपास क्षेत्र में रविवार को मदर्स डे बड़े ही हर्षाेल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं को उपहार भेंट कर उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं माताओं ने भी अपने बच्चों को गले लगाकर स्नेह बरसाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर और क्षेत्र में घर-घर में मदर्स डे को लेकर उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी मां के साथ समय बिताया, उनके लिए विशेष तैयारियां कीं और उन्हें यादगार उपहार दिए। कई स्थानों पर बच्चों ने कार्ड बनाकर और केक काटकर भी अपनी मां के प्रति प्यार जताया। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम पाठशाला: सलमा माताओं ने कहा कि बच्चों का प्रेम और सम्मान ही उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। इस मौके पर परिवारों में भावुक और खुशहाल मा...