हाथरस, मई 10 -- हाथरस। मदर्स डे पर रविवार को अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने महिला थाना प्रभारी रितु तोमर व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। संगठन पदाधिकारियों ने महिला थाना प्रभारी के उत्कृष्ट कार्यों, महिला सुरक्षा के प्रति समर्पण तथा समाज में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि वह महिला सुरक्ष में अहम भूमिका निभा रही हैं। परिवारवाद के मामलों को सुलझाने में भी महिला थाना प्रभारी अपना पूरा प्रयास करती हैं। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, डिंपल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियंशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इनरव्हील क्लब ने केक काटकर मनाया मदर्स डे यह भी पढ़ें- मातृशक्तियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- मातृ दिवस : विश्वनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.