बरेली, मई 11 -- बहेड़ी। नेशनल पब्लिक स्कूल केशवपुरम ब्रांच में मदर्स डे पर बच्चों की मम्मियों ने भाग लेकर इनाम जीते। प्रिंसिपल कोमल गोस्वामी के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों की माताओं नेलेमन रेस, बैलून गेम, म्यूजिकल चेयर, बाल बैलेंसिंग, रैंप वॉक आदि प्रतियोगियों में भाग लिया। बच्चों की माताओं तरन्नुम, देविका, सुदीप्ती गुप्ता, नीरू सक्सेना, खुशबू चौधरी, ऊषा , नीतू ठाकुर, अनीता कुमारी, प्रियंका ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन की पत्नियों अंजना अग्रवाल, प्रियंका मित्तल,चरणजीत कौर और हेडमिस्ट्रेस कोमल गोस्वामी ने सभी प्रतिभागी माताओं को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- टीपीएस में मदर्स डे पर हुई क्राफ्ट व आर्ट प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- बच्चों की प्रस्तुतियों व व्यंजनों की खुशबू से महका मदर्स डे सम...