हापुड़, मई 10 -- पिलखुवा। एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य और भाषण के माध्यम से मां के महत्व को बेहद भावुक और सुंदर अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान कई विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के त्याग, स्नेह और समर्पण को याद करते हुए विशेष संदेश भी दिए, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा। विद्यालय परिसर में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं, जो हमें सही दिशा दिखाती हैं। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.