मदर्स डे कार्यक्रम में माताओं ने किया प्रतिभाग, पुरस्कृत
पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत, संवाददाता। शहर की वल्लभनगर कॉलोनी स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल में मदर्स डे बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं व मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापिका सीमा दीक्षित, प्रबंधक सनी दीक्षित एवं प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। माताओं के लिए नृत्य, गायन, कला तथा हस्तकला (क्राफ्ट) प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सभी माताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कई मनोरंजक फन गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान माताओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी और उत्साह के साथ यादगार पल बिताए। यह भी पढ़ें- एसएसबी मुख्यालय में मदर्स डे पर दिखा ममता और उल्लास का संगम अंत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.