सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। शहर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन बड़े उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल के बीच आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक मंच एवं बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुक्ता एवं विशिष्ट अतिथि रेणु की उपस्थिति से और बढ़ गई। दोनों अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए मातृत्व के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, नृत्य, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : प्राचार्य चमन ला...