रुडकी, जून 22 -- रुड़की, संवाददाता। मदरहुड विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षकों और कर्मचारियों सहित 221 से अधिक सदस्यों ने योगाभ्यास किया। मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के मोंटी कुमार और सुश्री निधि ने सभी को ध्यान योग कराया। कुलपति डॉ. नरेन्द्र शर्मा ने तनावमुक्ति के लिए योग और संतुलित आहार अपनाने की अपील की। कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. कृष्णपाल चौहान ने किया। यह भी पढ़ें- क्वांटम विश्वविद्यालय में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- इक्फाई विश्वविद्यालय में योग दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- योग संगम शिविर को कुलपति ने किया संबोधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...