बिजनौर, मई 16 -- धामपुर। गांव सरकड़ा चकराजमल में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमर सिंह के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टरों से चोर रात के समय बैटरियां निकालकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो आसपास खोजबीन शुरू की। पीड़ित अमर सिंह ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...