लखनऊ, मार्च 6 -- वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन ने मदरसों में अनधिकृत रूप से चल रहे छात्रावासों की जांच करवाए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि अवैध रूप से चल रहे छात्रावासों में रहने वालों की स्थिति बेहद दयनीय है। शफाअत हुसैन ने कहा है कि विभिन्न जिलों में मदरसों में बिना विभागीय अनुमति के छात्रावास चलाए जा रहे हैं। इनमें छात्र बेहद दयनीय स्थिति में रह रहे हैं। जमीन पर ही सोने और पढ़ाई करने को मजबूर हैं। एक-एक कमरे में 15-20 विद्यार्थियों को ठहराया जा रहा है। पर्याप्त वेंटिलेशन, स्वच्छ पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। बिना महिला वॉर्डन, सीसीटीवी और अलग से सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किए बिना महिला छात्रावास भी चल रहे हैं। अग्निशमन और आपाकालीन निकास जैसी स्थिति भी नहीं हैं। इससे ...