बरेली, जुलाई 5 -- उत्तर प्रदेश हुकूमत ने मदरसों की जांच की जिम्मेदारी एटीएस को सौंपी है और अब एटीएस मदरसों में जाकर जांच करेगी। वहीं उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड उत्तराखंड खत्म कर दिया है। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से कई बार मदरसों के जांच के आदेश दिए गए। अब पांचवीं बार एटीएस को आदेश दिया गया है कि वो मदरसे की जांच करेगी। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कई बार मदरसों के जांच के आदेश दिए गए हैं। अब पांचवीं बार एटीएस को आदेश दिया है, जो मदरसे की जांच करेगी। कहा कि हमने पहले भी जांचों का स्वागत किया है औब अब फिर स्वागत कर रहे हैं। एटीएस के अधिकारी मदरसों में आए और जो भी पेपर व रजिस्टर मांगेंग...