सीतामढ़ी, जून 29 -- सीतामढ़ी।अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसों के निरीक्षण में विलंब को शिक्षा विभाग ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसे गंभीरता से लिया है। विभाग ने सीतामढ़ी समेत 21 जिलों के डीईओ व स्थापना डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही तीन दिनों में निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग में लापरवाही और उदासीनता पर जिम्मेदारी होगी तयनिर्धारित समय सीमा शिक्षा विभाग के विशेष निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) सचिन्द्र कुमार ने जारी पत्र में कहा है कि एक जून को जारी निर्देश के तहत प्रखंड स्तर पर गठित त्रि-सदस्यीय समिति से राज्य के अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसों का स्थलीय निरीक्षण कर 10 दिनों के भीतर प्रतिवेदन भेजने को कहा गया था। इसके बावजूद अब तक मात्र बांका, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया,...