फतेहपुर, अगस्त 17 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के एक मदरसे से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई। आरोप है कि छात्रा को वहां पढ़ाने वाला मौलवी ही शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर ले गया है। छात्रा के चाचा ने तहरीर दी है कि उनके गांव के मदरसे में जहानगंज फरुर्खाबाद निवासी अहसान अहमद पढ़ाता था। 16 अगस्त की रात उनकी 15 वर्षीय भतीजी को शादी का झांसा देकर बहुला फुसला कर ले गया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को बरामद कर लिया गया है। मौलवी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...