हरिद्वार, दिसम्बर 17 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पथरी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव स्थित एक मदरसे से हाफिज की तालीम ले रहे चार नाबालिग छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। लापता छात्रों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार अलावलपुर गांव के इस मदरसे में सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार को यहां पढ़ाई के दौरान हाफिज की शिक्षा ले रहे चार छात्र अचानक गायब हो गए। इनमें एक छात्र 13 वर्ष का, एक 16 वर्ष का और दो छात्र 15-15 वर्ष के हैं। चारों के अचानक लापता होने से मदरसे के प्रबंधन और ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में चरम पर बदहाली; एक ही भवन में दो स्कूल, बिना रोशनी 237 छात्...