शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- सिंधौली। मदरसा इस्लामियां रहमत ए आलम जमुनियां सिंधौली में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सिंधौली मस्जिद के इमाम आमीन खां तथा पूर्व प्रधान मोहम्मद उमर खान उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मदरसे की प्रिंसिपल रहमत जहां, नेहा खानम, फरहान, सन्नो बेगम, शहनाज बानो, नाजिर अली, अजीज खान, इनजामुल खान, खालिद खान, बकील खान और शकील खान सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में मदरसा संचालक मोहम्मद रिजवान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.