बलरामपुर, दिसम्बर 16 -- बलरामपुर,संवाददाता। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के मदरसा जामिया अनवारूल उलूम में कनिष्ठ सहायक पद पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे हुई नियुक्ति मामले में मंगलवार को कोतवाली तुलसीपुर में प्रधानाचार्य व लिपिक पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिला अल्पसंयक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर हुई है। जिसमें फर्जी शपथ पत्र के आधार पर मृतक आश्रित कोटे पर कनिष्ठ सहायक पर अपने चहेते को नियुक्त किया गया था। पांच सालों से वह कार्य भी कर रहा था। मामले की जांच होने पर शपथ पत्र पर बने हस्ताक्षर में फर्जी हस्ताक्षर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। तुलसीपुर में संचासलित मदरसा जामिया अनवारूल उलूम में मो. हसन रजा की मृतक आश्रित के रूप में 25 मई 2023 को कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति की गई थी। जांच के दौरान रजिस्ट्रार कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.