लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- मॉडर्न स्कूल मदरसा मिफ्ताहुल-उलूम मदरसे के 40 फीसदी से अधिक बच्चे फर्स्ट डिवीजन पास हुए है। कक्षा आठ के रोहित कुमार के विद्यालय टॉप करने पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत महंगापुर के प्रधान व समाजसेवी गुरमीत सिंह ने ट्राफी व नगद धनराशि देते हुए विद्यालय के जूनियर क्लासों में प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को रिजल्ट सौंपा। परीक्षा फल वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी विश्वकांत त्रिपाठी ने उत्तीर्ण बच्चों को ट्राफी आदि देकर पुरस्कृत किया। म्यूजिक्ल चेयर प्रतियोगता में प्रथम श्रद्धा, द्वितीय शिल्पी व तृत्तीय कमल नें स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस मे प्रथम असहद, द्वितीय इकरा व तृतीय हाशिम अंसारी रहे। प्रामिड गेम में प्रथम विवेक, द्वितीय दिवांशु व तृत्तीय खुर्शीद रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ...