अमरोहा, फरवरी 28 -- विकास खंड के गांव हैबतपुर बंजारा में मदरसे के सामने जलभराव से आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदरसे में स्थानीय समेत दूसरे राज्यों के करीब 1000 बच्चे भी दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। बच्चों को आने-जाने में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। उधर, इस रास्ते से हैबतपुर बंजारा के संग 10 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन है। ग्रामीण अब्दुल्ला खां का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाए। गांव के युसूफ अली ने भी समस्या के निराकरण की मांग की है। बताया जा रहा है कि जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था न होने से घरों का पानी सड़क पर भर रहा है, जिसके चलते समस्या बनी हुई है। ग्राम प्रधान ने समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.