मदरसे के शिक्षक पर बिना डिग्री क्लिनिक चलाने का आरोप
कुशीनगर, मई 23 -- कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के वार्ड संख्या चार निवासी एक व्यक्ति ने मदरसा अंजुमन फैजुल उलूम धनौजी खुर्द में कार्यरत एक नियमित शिक्षक पर शिक्षण कार्य छोड़कर बिना डिग्री के क्लिनिक संचालित करने का आरोप लगाया है। मामले में डीएम को पत्र भेजकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित शिक्षक मदरसे में नियमित रूप से शिक्षण कार्य करने के बजाय अधिकतर समय कस्बे में निजी क्लिनिक संचालन में व्यतीत करते हैं। शिक्षक के पास चिकित्सा संबंधी मान्य डिग्री नहीं होने के बावजूद वह मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने की आशंका बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में कार्यरत होने के बावजूद संबंधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.