दरभंगा, जून 20 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। पैरों में जंजीर बंधे मदरसे से भागे चार किशोरों की बरामदगी के मामले में बहादुरपुर थाने के दारोगा अबुजर हुसैन अंसारी के आवेदन पर शनिवार को मदरसे के मौलवी के खिलाफ अशोक पेपर मिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दारोगा ने आवेदन में बताया है कि एपीएम थाना क्षेत्र के बलुआहा स्थित मदरसे से चार किशोर छात्र चकमा देकर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआरा गांव पहुंच गए थे, जहां लोगों ने उनके पैरों में जंजीर देख शक होने पर बहादुरपुर थाने को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर चारों बच्चों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। यह भी पढ़ें- मदरसे के मौलवी पर केस दर्ज, चारों किशोर भेजे गए सुधार गृह पूछताछ में किशोरों आपबीती बताई। कहा कि मदरसे के मौलवी मो. कादिर छोटी-छोटी गलतियों पर उनकी बुरी तरह पिटाई...