कुशीनगर, अप्रैल 24 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव स्थित मोहम्मदिया फैजे रसूल मदरसे में अनियमितताओं का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सहायक अध्यापिका के विदेश में रहने के बावजूद वेतन लेने के मामले में पहले ही जांच के बाद प्रबंधक व उनकी शिक्षिका पुत्री के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।अब इस प्रकरण में एक के बाद एक नई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा जनसूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है। इसमें पता चला है कि जिस अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर प्रबंधक की पत्नी मदरसे में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, वह प्रमाण पत्र भी संदिग्ध है। संबंधित मदरसे ने ऐसे किसी भी प्रमाण पत्र के जारी होने से इनकार किया है। इससे ...