बस्ती, फरवरी 16 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत जमदाशाही में रविवार दिन में भव्य जलसे का आयोजन हुआ। दारुल ऊलूम अलीमिया निस्वां मदरसें की 52 छात्राओं को रिदा-ए-फजीलत की पोशी की गई। छात्राओं को शाल, बुर्का, बुके आदि देकर सम्मानित क़िया गया। प्रदेश की मशहूर महिला धर्म गुरु शगुफ्ता खातून अलीमी, नाहेद आरिफा, सैय्यदा शहला कौसर एवं शगुफ्ता नसरीन अमजदी ने छात्राओं को डिग्रिया प्रदान की। बहराइच के सेठ वकार अहमद ने छात्राओं को कलाई घड़ी उपहार में दिया। जमदाशाही के सेठ अब्दुल मजीद खान व हाजी शहंशाह हुसेन खान ने जलसे में आए हुए अतिथियों, अभिभावकों के रहने व खाने का प्रबंध किया। मुख्य अतिथि सैय्यदा शहला कौशर ने मदरसे की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मदरसा पूरी शिद्दत के साथ समाज की बच्चियों को शिक्षा प्रदान करने का महा...