वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। तिलभांडेश्वर (भेलूपुर) स्थित मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में मंगलवार को लिफ्ट गिरने से मदनपुरा निवासी 22 वर्षीय आसिब आदिल की मौत हो गई थी, जबकि 20 वर्षीय हसनैन रजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रकरण में भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक शिवम श्रीवास्तव की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। तहरीर में बताया गया कि घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लोगों ने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत न कराने एवं लापरवाही बरतने से घटना हुई है। उधर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में घायल हसनैन रजा की हालत नाजुक है। घटना के दूसरे दिन भी घटनास्थल पर लोग पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...