अररिया, फरवरी 16 -- अररिया, संवाददाता सदर प्रखंड के मंसूर नगर रहिका टोला,गरगद्दी स्थित मदरसा हयातुल उलूम में चल रहा तीन दिवसीय इनामी मुकाबला रविवार की देर रात आयोजित जलसा और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। जलसा का समापन अमन और शांति की दुआ के साथ हुआ। जानकारी देते हुए मदरसा के संस्थापक और क्षेत्रीय जिला पार्षद इश्तियाक आलम ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन हिफ्ज कुरान और तिलावते कलाम पाक ,दूसरे दिन नात और अजान और तीसरे दिन सीरतून नबी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं अंतिम दिन रविवार को उपस्थित उलेमाओं ने माहे रमजान और इस माह में किए जाने वाले इबादत की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं शिक्षा के प्रति जागरूकता, समाज सुधार और समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों ...