सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता।बिसवां के शहरी सरांय स्थित मदरसा दारूल उलूम हनफिया रजबिया में सोमवार रात अजीमुश्शान जलसा-ए-दस्तारबंदी आयोजित हुआ। जलसे में मुख्य अतिथि के तौर पर शहंशाह-ए-खिताबत आबरूए सुन्नियत नशीरे मसलक आला हजरत मौलाना गुलाम सज्जाद हुसैन चिश्ती समदी फतेहपुर खागा भी पहुंचे थे। जलसे की शुरूआत तिलवते कलाम पाक से हुई। उसके बाद कई शायरों ने नातिया कलाम पेश किया। मुख्य अतिथि ने मदरसे से हाफिज-ए-कुरआन बनने वाले बच्चों को सनद दी और उनकी दस्तारबंदी की। मदरसे से हाफिज-ए-कुरआन बनने वालों में हाफिज मोहम्मद जुनैद, हाफिज मोहम्मद उजैर, हाफिज मोहम्मद जीशान रजा, हाफिज मोहम्मद हस्सान रजा, हाफिज मोहम्मद अनस रजा व हाफिज मोहम्मद साहिल रजा शामिल थे। कार्यक्रम आयोजक कारी जमीर हसन खान ने बताया कि कार्यक्रम में मौलाना इलियासुल कादरी, हाफिज...