मदरसा शिक्षा पर वीडियो के बाद यूट्यूबर पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। सोशल मीडिया पर मदरसा शिक्षा को लेकर वीडियो पोस्ट करने वाले यूट्यूबर पर हमला करने का मामला सामने आया है। अंबेहटा मोहन गांव में बुधवार को कुछ युवकों ने यूट्यूबर सुफियान की गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे सुफियान घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा मोहन निवासी सुफियान सोशल मीडिया पर सक्रिय है। उसके लाखों की संख्या में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदरसों की पढ़ाई को लेकर सवाल उठाते हुए वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसका विरोध भी शुरू हो गया था। आरोप है कि बुधवार को सुफियान अपने एक साथी के साथ गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.