दरभंगा, अप्रैल 26 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के कमरकला गांव में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि पति ने हत्या के बाद शव को घर से करीब सौ मीटर दूर सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया। मृतका गांव के ही मदरसा शिक्षक अब्दुल खालिक रहमानी की 52 वर्षीया पत्नी अमरुल खातून थी। मृतका की पुत्री ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक मदरसा में सरकारी शिक्षक है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार की देर रात करीब तीन बजे गांव के ही रहने वाले एक वाहन चालक की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। यह भी पढ़ें- बसंतपुर में छपरा की शिक्षिका की हत्या कर शव फेंका उसके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान कर उसे उसके घर पहुंचाया। इसके ...