दुमका, मार्च 28 -- दुमका, प्रतिनिधि। गोड्डा जिला के एक मदरसा शिक्षक की दुमका के एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में हिरासत में लिए गए प्रेमिका को पुलिस ने नगर थाना में ही बैठाकर रखा है। पुलिस न तो महिला को जेल भेजा है और न ही रिहा किया है। दो दिनों से मृतक की प्रेमिका थाने में ही बैठी हुई है। महिला शादीशुदा होने के साथ-साथ एक बच्चे की मां भी है। वह अन्तरजातीय है। इधर, थानेदार जगन्नाथ धान का कहना है कि शिक्षक की मौत मामले की अनुसंधान जारी है। अनुसंधान के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में होटल के संचालक भी दोषी है। होटल में जब शिक्षक की हालत नाजुक हुई थी, तो संचालक ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। शिक्षक को होटल में ही तड़पता छोड़ दिया गया था। समय पर इलाज नहीं पाने की वजह से शिक्षक की मौत हो गई...