सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले रविवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मान्यता प्राप्त मदरसों में पिछले 29 वर्षों से कार्यरत करीब 22 हजार शिक्षकों की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।प्रदेश अध्यक्ष समीउल्लाह खां ने बताया कि एसपीक्यूईएम योजना के अंतर्गत प्रदेश के मदरसों में लगभग 22 हजार शिक्षक आधुनिक विषयों की शिक्षा प्रदान कर रहे थे, लेकिन वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा योजना के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इससे हजारों शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं और उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश शिक्षकों की आयु 40 वर्ष के आसपास हो चुकी है, ज...