शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- अरबी-फारसी मदारिस एसोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अरुण कुमार सागर को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के अनुदानित मदरसों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा मृतक शिक्षकों के परिजनों को ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अन्य शिक्षा विभागों के कर्मचारियों को यह सुविधा मिल रही है, जबकि मदरसा शिक्षक इससे वंचित हैं। सांसद अरुण कुमार सागर ने मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान इज़हार हसन, जहूर अहमद, ज़ाहिद, मोईन खान, सैयद शारिक अली, हैदर अली, साजिद अली खान, मौलाना इमरान खान, मोहम्मद अनीस, सोहेल अहमद, मिर्जा खालिद बाग और नबील खान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...