मदरसा शिक्षकों का लंबित वेतन आवंटन जारी करने की मांग
किशनगंज, जून 10 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता मदरसा शिक्षकों का विगत मार्च से वेतन भुगतान लंबित पड़े रहने से जुड़े मामले को मदरसा टीचर्स एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने गंभीरता से उठाया है। जानकारी के अनुसार एसोसिएशन के स्थानीय प्रखंड सचिव एकरामुल हक द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मदरसा शिक्षकों का महीनों से लंबित वेतन भुगतान से जुड़ी राशि शीघ्र आवंटित कराने की मांग किया है। बताते चलें कि विगत मार्च माह से मदरसा शिक्षकों एवं मदरसा शिक्षकेतर कर्मी का वेतन भुगतान लंबित पड़े रहने से मदरसा शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मी को भ्रम पोषण करने में आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.