साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। शहर के एलसी रोड स्थित मदरसा अजीजिया में चोरी हुई। ताला तोड़कर चोर मदरसा के कई सामान उड़ा ले गए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब तकरीबन एक महीने की छुट्टी के बाद मदरसा खुला। मदरसा के प्रधान शिक्षक मोहम्मद शरीफ उल हक ने नगर थाना में आवेदन देखकर इस घटना की शिकायत की है। आवेदन में कहा है कि रमजान, होली एवं रामनवमी पर्व को छुट्टी के तकरीबन 30 दिन बाद शुक्रवार सुबह जब मदरसा खुला तो देखा कि मदरसा के ऑफिस का एक कमरा का दरवाजा का ताला टूटा है। ऑफिस में रखा एक्साइड कंपनी के दो बैटरी, माइक्रोटेक कंपनी का एक इनवर्टर और प्लास्टिक का पांच कुर्सी अज्ञात चुरा ली गई है उन्होंने सभी सम्मान के अनुमानित कीमत तकरीबन 40 हजार बताया है। पुलिस आवेदन पाकर मामले की छानबीन में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...