अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- टांडा। नगर क्षेत्र स्थित दारुल उलूम मदरसा मंजरे हक का दो दिवसीय वार्षिक जलसा प्रबंधक हाजी अशफाक के संयोजन में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जलसे के पहले दिन महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मदरसे से शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं की दस्तारबंदी की गई। इस अवसर पर महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। दूसरे दिन पुरुष वर्ग के लिए दस्तारबंदी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाफिज आलीम सहित अन्य छात्रों को सनद प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। जलसे का समापन देश, प्रदेश और पूरी दुनिया में अम्न, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के उलेमा, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...