बुलंदशहर, मई 26 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद सेकेंडरी हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। मदरसा अख्तरी अहमद उल उलूम का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। मदरसे के प्रधानाचार्य मोहम्मद इदरीश मंसूरी ने बताया कि हाई स्कूल की परीक्षा में छात्र जीशान ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए 600 मे से 475 प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा छात्र मोहम्मद मुर्शीद ने 600 में से 474 नंबर प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...