मेरठ, फरवरी 10 -- सरूरपुर। मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गईं। सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा स्थित चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज में आयोजित पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। दोनों पालियों में 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हुई, जिसमें मुंशी और मौलवी वर्ग के 293 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 44 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आलिम की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 124 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके चलते 417 में से 363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और पर्याप्त संख्या ...