लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। मुंशी-मौलवी सेकेंडरी परीक्षा में मदरसा रहमानिया जूहा अछनिया के मो. कामरान और मदरसा सुल्तानिया जियाउल उलूम श्रीनगर की महिरा ने 75.83 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। वहीं आलिम सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में मदरसा अनवारूल उलूम धौरहरा के छात्र अब्दुल्ला ने 71.60 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। मुंशी-मौलवी परीक्षा में नुजहत ने 74.50 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। आलिम परीक्षा में मदरसा गुलशन-ए-मदीना के मोहम्मद उनैस ने 71 प्रतिशत और मदरसा अनवारूल उलूम धौरहरा के मोहम्मद अफ्फान ने 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- मदरसा बोर्ड : टॉप-10 में सिर्फ छात्राओं का दबदबा यह भी पढ़ें- रिजल्ट : मदरसा बोर्ड परीक्षा म...