औरैया, नवम्बर 17 -- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी तथा आलिम सीनियर संकेण्ड्री अरबी एवं फारसी परीक्षा वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इस संबंध में सभी मदरसों के प्रधानाचार्यों और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथियों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा वर्ष 2026 के लिए मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 20 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ होगी। इसी तिथि से परीक्षा शुल्क राजकीय कोष में ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 दिसम्बर 2025 तय की गई है। मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या...