आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता।मोहम्मदपुर के मगरावां स्थित एक मदरसे में मंगलवार को सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य मुख्य अतिथि उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विजय प्रताप यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों में सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में एशिया बानो ने प्रथम, अफीफा ने द्वितीय और बुसरा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मनाल अकदस, सानिया बानो, सलेहा बानो, फिजा मारिया, गुलाम मुस्तफा और जीनत बानो को भी उत्कृष्ट ...