हल्द्वानी, जुलाई 23 -- प्रमोद डालाकोटी, हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मदरसा बोर्ड से इंटरमीडiate उत्तीर्ण कर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं को बड़ा झटका लगा है। कॉलेज प्रशासन ने मदरसा बोर्ड से पढ़े विद्यार्थियों के प्रवेश पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी है। बुधवार को कॉलेज पहुंचे करीब 20 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए बिना ही वापस लौटना पड़ा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार मदरसा बोर्ड के भंग होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्राध्यापकों ने बताया कि पूर्व में वैध मदरसा बोर्ड से पढ़े विद्यार्थियों को स्नातक में दाखिला दिया जाता था। लेकिन इस बार बोर्ड के भंग होने के बाद शासन या कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश को लेकर कोई नए आदेश जारी नहीं किए गए हैं। बिना किसी आधिकारिक आदेश के छात्रों को प्रवेश देना संभव नहीं है।...