बलरामपुर, अप्रैल 15 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ उतरौला स्थित मदरसा दारुल उलूम जियाउल इस्लाम में बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। किताबें पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की।प्रधानाचार्य मौलाना मेराजुद्दीन खान ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप एनसीईआरटी और राज्य पाठ्यक्रम की पुस्तकें छात्रों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि समय पर पुस्तकें मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी। शिक्षकों ने बच्चों को पुस्तकों का सही रखरखाव करने, नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और घर पर भी पढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.