मदरसा फैजुल उलूम प्रबंधन को नोटिस देकर मांगा जवाब
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोहता के अलावल स्थित फैजुल उलूम मदरसे में छात्रों से अतिरिक्त पैसा वसूलने के मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संचालन को नोटिस भेजा है। नोटिस में मदरसा प्रबंधन पर लगे आरोप पर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही रसीद बुक भी मांगी गई है। फैजुल उलूम मदरसे में 912 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। डीएम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मदरसे के छात्रों से अतिरिक्त पैसा वसूलने की शिकायत हुई है। इसमें मदरसा नियमावली 2016 का हवाला दिया गया है। जिसके तहत अनुदानित मदरसों में छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकता है। मामले की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रितेश जिंदल कर रहे हैं। अब तक की जांच में अधिकतम दौ सौ रुपये और न्यूनतम 50 रुपये की रसीदें मिली हैं। इस पर बिजली, फर्नीचर और अन्य ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.