मुरादाबाद, फरवरी 1 -- मुरादाबाद। शहर के ख्वाजा नगर स्थित मदरसा फ़ैज़ाने पंजतन पाक में जश्ने ख़त्मे बुख़ारी शरीफ़ व तकमीले क़िराअत के अवसर पर दुआइया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने खास तौर पर महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। हज़रत कारी हामिद अली शाहपुरी ने कहा कि शिक्षित महिला पूरे परिवार की सही दीनी तरबियत कर सकती है। मुफ़्ती सुलेमान ने बुख़ारी शरीफ़ का आख़िरी सबक़ पढ़ाया और पर्दे की अहमियत पर रोशनी डाली। मदरसे के मोहतमिम कारी हाशिमुल क़ादरी ने बताया कि इस वर्ष मदरसे से 18 बच्चियां फ़ारिग़ हो रही हैं। कार्यक्रम के अंत में मुल्क व मिल्लत की खुशहाली के लिए दुआ कराई गई। बड़ी संख्या में उलेमा, गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.