रांची, अप्रैल 9 -- रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मदरसा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। वस्तानिया, फौकानिया और मौलवी की परीक्षाओं के लिए छात्र 10 से 25 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि 26 अप्रैल से 2 मई तक निर्धारित की गई है। जैक के अनुसार, 25 अप्रैल के बाद आवेदन करने पर चालान के साथ अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...