शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने फीता काटकर किया और विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊँची कूद आदि खेल आयोजित किए गए। 100 मीटर दौड़ में फरहान, उज़ैर और नईम किरण शाह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। गुब्बारा दौड़ में हुजैफा, आतीफा और रेशमा विजयी रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालिका में बेगम हजरत महल टीम और कबड्डी बालक में मिर्ज़ा ग़ालिब टीम ने जीत हासिल की। समापन पर विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.