साहिबगंज, अप्रैल 7 -- बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के करमटोला में मदरसा दारूल तालीम का दो दिवसीय जलसे का पहला दिन पांच अप्रैल को मगरीब के नमाज के तिलावते कलाम पाक के साथ शुरू हुआ। इसके बाद आलिमे दिन की तकरीर शुरू हुई। इस दौरान मौलाना जियाउल फैजी ने निकाह के टॉपिक पर तकरीर पेश की। उसके बाद मौलाना कुतुबुउद्दीन सल्फी, मौलाना अब्दुल करीम फैजी , एहसानुल्ला सल्फी, नूरुद्दीन सहित अन्य मौलानाओं ने कुरान व हदीस के हवाले रात भर तकरीर पेश की। जलसा का सफल आयोजन को लेकर वयवस्थापक के रूप में निगरानी कमेटी व वालेंटियर नियुक्त किया गया है। कमटी के सदर मोहम्मद अली एवं जलसा कमेटी के इनचार्ज निजामुद्दीन अंसारी,सफूरुद्दीन अंसारी, सरदार इस्माइल अंसारी, जलाल मोमिन, हमीद मोमिन, आमूरुद्दीन मोमिन, सबर अली, शराफत,अकबर,सफीकुल , जाकिर मोमिन सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण य...