सहारनपुर, अप्रैल 4 -- गंगोह, संवाददाता। कोतवाली गंगोह क्षेत्र में नाबालिग मदरसा से छात्र से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। छात्र से पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके पश्चात पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। ग्राम खानपुर गुर्जर निवासी कारी साजिद हसन पुत्र यामीन ने मारपीट की वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली गंगोह में बीएनएस की धाराओं 115(2)/131 और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 व निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा (आरटीई) अधिनियम 2009 की धारा 17 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी मदरसा शिक्षक जुनैद पुत्र फरजन्द निवासी ग्राम खानपुर गुर्जर व शोएब पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम धलापड़ा को निर्माणाधीन हाईवे सहारनपुर-गंगोह रोड के पास से गिरफ्तार...